सोनभद्र: रेहटा में सेवानिवृत्त 75 वर्षीय वृद्ध की हृदय गति रुकने से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

सोनभद्र: रेहटा में सेवानिवृत्त 75 वर्षीय वृद्ध की हृदय गति रुकने से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
रेहटा(सोनभद्र) अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेहटा नगर पंचायत में एक 75 वर्षीय वृद्ध का देहांत हो गया।
जानकारी के अनुसार तेजबली पुत्र स्व0 रघु निवासी रेहटा थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वाराणसी के पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर हॉस्पिटल से इलाज चल रहा था। शनिवार की सुबह 6:00 बजे जीवन की अंतिम सांस ली। उनके ज्येष्ठ पुत्र रविचंद्र भारती ने बताया कि अपने स्तर से हर संभव कोशिश किये परंतु पिताजी की जान नहीं बच पायी। अपने पीछे दो पुत्र दो पुत्री एवं नाती पोता छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए स्वर्ग के वासी हो गए।
तेजबली एक सामाजिक व्यक्ति थे वर्ष 2009 में एन.सी.एल. से सेवानिवृत्त हुए थे। जिनके निधन की सूचना पाकर गांव के सभी लोग नात रिश्तेदार उनके निवास रेहटा पहुंच कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
एवं उनके अनुज पुत्र अविनाश द्वारा मुखाअग्नि देकर डैम स्थित श्मशान पर दोपहर के 1:00 बजे दाह- संस्कार किया गया!

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]