बाल-बाल बचे राकेश टिकैत, कार से टकराई नीलगाय, हालचाल लेने घर पहुंचे कई नेता

किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मुजफ्फरनगर जिले में उस समय बाल-बाल बच गए, जब एक नीलगाय उनके वाहन के अगले हिस्से से टकरा गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इस घटना की सूचना मिलने के बाद कई नेता उनका हालचाल लेने उनके घर पहुंचे।
मीरापुर बाईपास रोड पर हादसा
टिकैत के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब उनका वाहन यहां मीरापुर बाईपास रोड के पास था। एक नीलगाय अचानक सड़क पर आ गई और उनकी कार से टकरा गई, हालांकि भारतीय किसान यूनियन नेता बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और मुजफ्फरनगर से लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक किसान नेता का हालचाल जानने के लिए टिकैत के आवास पर पहुंचे।
