होली पर इन राज्यों में बरसेंगे बादल……

मौसम नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदल सकता है। कई राज्यों में मौसम के मिजाज में बदलाव आने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस नए पश्चिमी विक्षोभ का असर 14 मार्च तक रह सकता है, जिससे कई क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है।जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और अन्य कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, दिल्ली में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम हल्की गर्मी महसूस की जा सकती है। दिल्ली में 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास अधिकतम तापमान बना रहेगा। 11 और 12 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 14 मार्च को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। 15 मार्च से वहां फिर से गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]