प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे। द्वीप राष्ट्र मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में पीएम मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।
मॉरीशस के सभी 34 मंत्री पूरे प्रोटोकॉल और धूमधाम के साथ पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद रहे। इससे पहले नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों में एक ”नया और उज्ज्वल” अध्याय जोड़ेगी।
मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंच गए हैं। मोदी के पहुंचते ही मॉरीशस में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य पोर्ट लुइस स्थित होटल के बाहर एकत्रित होने लगे हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पहुंचेंगे।
