विंढ़मगंज और कोन क्षेत्र में पासवान समाज के लोगों ने होली मिलन समारोह का शानदार आयोजन किया

विंढ़मगंज और कोन क्षेत्र में पासवान समाज के लोगों ने होली मिलन समारोह का शानदार आयोजन कियासंवाददाता अजय गुप्ताविंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह और कोन थाना क्षेत्र के करईल गांव में पासवान समाज ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया।सलैयाडीह के मुख्य अतिथि देवरिया के हरिकेश पासवान थे। वहीं करईल में झारखंड के झामुमो नेता जवाहीर पासवान रहे कार्यक्रम का शुभारंभ किया,पासवान समाज के पुरोहित चौहरमल बाबा,भीम राव अम्बेडकर के तस्वीर पर सभी ने पुष्प अर्पित कर किया।मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों को माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरिकेश पासवान ने कहा कि संसार में पासवान समाज का एक अलग इतिहास रहा है। हजारों साल पहले जब राजा और महाराजाओं का दौर रहता था। तब पासवान उन राजाओं महाराजाओं की सेना में रहा करते थे।जब दुश्मनों से युद्ध होता था तो सबसे पहले पासवान समाज की सेना ही लड़ाई में आगे रहते थे। आज हमारे समाज के बच्चे पढ़ाई लिखाई में बेहतर कर रहे हैं। अच्छे-अच्छे पदों पर चुनकर आ रहे हैं।वहीं ग्राम प्रधान धरतीडोलवा सुरेंद्र पासवान ने कहा ने कहा कि शिक्षित होकर हक प्राप्त करें तथा बुराईयों का पूरी तरह से त्याग करें।वहीं मुख्य अतिथि जवाहिर पासवान ने कहा इस तरह के कार्यक्रम से लोगों में आपसी भाईचारे का माहौल बनता है। होली के त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाएं।
कार्यक्रम को अन्य लोग ने भी संबोधित किया मौके पर राकेश पासवान ,विनोद पासवान, मुन्ना पासवान, डॉ राकेश पासवान राजेश रावत, रामचंद्र पासवान, सूर्य प्रकाश सिंह,बृज किशोर सिंह,गिरवर पासवान,विजय पासवान, देवकुमार, अविनाश पासवान शिक्षक, संतोष पासवान, निर्मल पासवान, गणेश पासवान, कृष्णा पासवान कृपा शंकर,पासवान सुमेर पासवान, नीतीश पासवान,
सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]