थाना समाधान दिवस के अवसर पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा थाना रामपुर में जन समस्याओं को सुना गया

आज दिनांक 08.03.2025 को थाना समाधान दिवस के अवसर पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा थाना रामपुर में जन समस्याओं को सुना गया व समस्याओं के त्वरित गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात थाना का आकस्मिक निरीक्षण कर अभिलेखो,बैरक, थाना कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई,अभिलेखों के उचित रख-रखाव एवं अद्यावधिक किये जाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
