सड़क हादसे में घायल युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत
सड़क हादसे में घायल युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत

म्योरपुर संवाददाता
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलियरी गांव में म्योरपुर-लीलासी मार्ग पर बीते सोमवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की सोमवार की देर रात वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतक युवक कमला प्रसाद (32) पुत्र अम्बेलाल परनी गांव का निवासी था। मृतक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।बताया गया कि युवक (मृतक) बाइक द्वारा अपने ससुराल सुपांचुआ से अपने घर परनी जा रहा था।अभी वह बलियरी गांव पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो धक्का मारते हुए फरार हो गया।हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वाराणसी में ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मंगलवार की रात शव लेकर परिजन म्योरपुर थाने पहुंचे और तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज़ कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। उधर हादसे का कारण बने बोलेरो की पहचान हो चुकी है। बोलेरो थाना क्षेत्र म्योरपुर के लौबंध गांव निवासी एक व्यक्ति का बताया जा रहा है।
