PM मोदी ने गिर नेशनल पार्क में की जंगल सफारी

PM मोदी के 3 दिनों के गुजरात दौरे का आज आखिरी दिन है। ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ के मौके पर PM मोदी ने यहां जंगल सफारी का आनंद उठाया। उन्होंने गिर नेशनल पार्क की सफारी की।PM मोदी इस तीन दिवसीय दौरे के लिए शनिवार (1 मार्च) की शाम जामनगर पहुंचे थे। उन्होंने यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। रविवार को उन्होंने सोमनाथ मंदिर में पूजा की थीं। इसके बाद आज वो जंगल सफारी का आनंद उठाते नजर आए।
PM मोदी की जंगल सफारी की तस्वीरें
सोमनाथ मंदिर में पूजा के बाद PM मोदी रविवार रात को ही गिर नेशनल पार्क में स्थित राज्य वन विभाग के गेस्ट हाउस सिंह सदन पहुंच गए थे। उन्होंने यहां रात्रि विश्राम किया। इसके बाद आज (2 मार्च) सुबह जंगल सफारी पर निकल गए। PM मोदी के जंगल सफारी की कुछ तस्वीरों सामने आई हैं, जिसमें उनका खास अंदाज देखने को मिल रहा है।
