ट्रक और बोलेरो की आमने सामने हुई जोरदार की टक्कर,मौके पर चार की मौत सात घायल

ट्रक और बोलेरो की आमने सामने हुई जोरदार की टक्कर,मौके पर चार की मौत सात घायल

रविन्द्र कुमार मोदनवाल मधुपुर / वाराणसी मण्डल ब्यूरो चंदौली । नौगढ़ थाना अंतर्गत जयमोहनी पोस्ता गांव में मधुपुर नौगढ़ मार्ग पर गुरुवार रात्रि लगभग 10.40 बजे ट्रक और बोलेरो की आमने सामने जोरदार की टक्कर होने के कारण बोलेरो में सवार चार लोगों की मौत हो गई और बच्चे सहित सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए । टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे हो गए । बताते चले कि रेणूकोट जिला सोनभद्र के निवासी बोलेरो से चकिया के शहाबगंज थाना अंतर्गत पालपुर में किसी समारोह में गया हुआ था । कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गुरुवार को चकिया से अपने घर रेणूकोट जा रहे थे ।

नौगढ़ थाना के जयमोहनी पोस्ता गांव में पहुचे थे कि सामने से आ रही ट्रक से आमने सामने जोरदार की टक्कर हो गई । टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी । टक्कर की आवाज सुनकर एकत्र ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और बोलेरो में फसे लोगो को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला । इस घटना में इस्तखार अहमद उर्फ प्रधान उम्र लगभग 45वर्ष पुत्र शेरा अली निवासी चकिया पालपुर, अख्तर अन्सारी उम्र लगभग 50वर्ष निवासी करमहट्टी कोलकाता, हकीमून निशा उम्र लगभग 35वर्ष, और सायना उम्र लगभग 7वर्ष, की मौत हो गई । घटना में घायल अहमद, रोशनआरा, शाबरा खातून, अफसाना खातून, सहित तीन बच्चों को अस्पताल पहुचाया । घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला । पुलिस शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की करवाई में जुटी । इस सम्बंध में नौगढ़ थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने कहां कि सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है जबकि कई घायल है । घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है । खबर सूत्रों के अनुसार

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]