नेपाल में 5.5 तीव्रता का भूकंप, पटना में भी महसूस किए गए झटके

बिहार की राजधानी पटना में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इसका केंद्र नेपाल था. इसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.5 दर्ज की गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके नेपाल के बागमती प्रांत में तड़के करीब 2.35 बजे महसूस किए गए.नेपाल का बागमती प्रांत बिहार के मुजफ्फरपुर से 189 किलोमीटर उत्तर में पड़ता है. भूकंप में अभी तक किसी तरह के नुकसान या हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान में भी आज सुबह 5.14 बजे 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]