ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन सदर तहसील इकाई की बैठक सकुशल सम्पन्न हुआ

ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन सदर तहसील इकाई की बैठक सकुशल सम्पन्न हुआ

रविन्द्र कुमार मोदनवाल , मधुपुर , सोनभद्र / वाराणसी मण्डल ब्यूरो

सोनभद्र । मधुपुर में 26 फरवरी 2025 बुधवार को जयनाथ सिंह मौर्या (पत्रकार) के कार्यालय पर तहसील अध्यक्ष श्री विनोद कुमार मिश्रा जी की अध्यक्षता में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक सकुशल सम्पन्न हुआ । जिसमें नेशनल सोनभद्र टाइम्स , शगुन टाइम्स , अचूक रणनीति , हिंदुस्तान , आधुनिक समाचार , अमर उजाला , svg न्यूज इंडिया , नेशनल हल्लाबोल , के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया , प्रिंट मीडिया , यूटूबर के समस्त पत्रकार आये हुए थे । जिसमें संगठन के विस्तार और तहसील रॉबर्ट्सगंज इकाई के उपाध्यक्ष पद के लिए जयनाथ सिंह मौर्या , महामन्त्री पद के लिए बृजेश कुमार सिंह , संगठन महामंत्री बलवंत सिंह , मंत्री पद के लिए परमेश्वर विश्वकर्मा को सर्व सहमति से चुना गया। बैठक में आगे होने वाला जिला सम्मेलन की रूपरेखा में पत्रकारों के हित के लिए स्वास्थ्य सुविधा , सरकारी बसों , ट्रेनों में यातायात के लिए सुविधा व अन्य कार्यालयों में मिलने वाली सुविधा की मांग को पूर्ण करने के लिए चर्चायें की गई । जिस पर अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा जी ने विभिन्न मांगों को जिलाध्यक्ष के माध्यम से शासन तक पहुचाने का आश्वासन दिए । इस मौके पर पूर्व तहसील अध्यक्ष रामकेश यादव , घोरावल उपाध्यक्ष सेराज अहमद , बलिराम मौर्या , बलवंत सिंह , धर्मेंद्र कुमार सिंह , नवनीत उपाध्याय ,बृजेश कुमार सिंह , विशाल सिंह , परमेश्वर विश्वकर्मा , कमल कौशल , रविंद्र कुमार , अभिषेक कुमार , आकाश मौर्य , राकेश कुमार , अमरजीत व रविंद्र कुमार मोदनवाल सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित थे । नेशनल सोनभद्र टाइम्स

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]