थाना सिकरारा पुलिस टीम ने तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दिनांक-26.02.2025
थाना सिकरारा पुलिस टीम ने तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में उ0नि0 रामनेवास मय हमराह द्वारा दिनांक 25.02.25 को समय 18.46 बजे इटहवा रोड वहद ग्राम सिकरारा से राजन कुमार पुत्र राजकुमार निवासी देवीपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर को एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस .315 के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त-
1.राजन कुमार पुत्र राजकुमार निवासी देवीपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-50/2025 धारा-3/25 आयुध अधि0 थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1.एक देशी तमन्चा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.उ0नि0 रामनेवास थाना सिकरारा जौनपुर।
2.कां0 संजय यादव थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
3.कां0 देवेन्द्र कुमार थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]