थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 07.62 ग्राम नाजायज हेरोइन, 02 अदद मोबाईल व 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 07.62 ग्राम नाजायज हेरोइन, 02 अदद मोबाईल व 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 26.02.2025 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त रइस आलम पुत्र बदरे आलम निवासी पुरब मोहाल कस्बा रॉबर्ट्सगंज थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष के पास से 07.62 ग्राम नाजायज हेरोइन, 02 अदद मोबाईल व 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-207/2025 धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा० न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
रइस आलम पुत्र बदरे आलम निवासी पुरब मोहाल कस्बा रॉबर्ट्सगंज थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-
1. उ0नि0 सन्तोष कुमार सिंह चौकी प्रभारी नई बाजार थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 अशोक यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 ओमप्रकाश यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]