थाना केराकत पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 23.02.2025
थाना केराकत पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थाना केराकत पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत सम्बन्धित मु0अ0सं0 44/24 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना केराकत जनपद जौनपुर में वांछित अभियुक्त सूरज उर्फ सत्यम मौर्या पुत्र बालकिशुन मौर्या निवासी ग्राम चौरा थाना केराकत जौनपुर दिनांक 22.02.2025 को समय करीब 20.31 बजे थाने पर उपस्थित अपने माँ शिवदेवी पत्नी बालकिशुन ग्राम चौरा थाना केराकत जौनपुर के साथ आया जिसे उसका जुर्म बताकर बकायदा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का चालान सम्बन्धित माननीय न्यायालय जौनपुर किया गया अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.सूरज उर्फ सत्यम मौर्या पुत्र बालकिशुन मौर्या निवासी ग्राम चौरा थाना केराकत जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-44/24 धारा-137(2)/87 बीएनएस थाना केराकत जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 राधेश्याम सिंह चौकी प्रभारी कस्बा केराकत थाना केराकत जौनपुर।
2.का0 धीरेन्द्र निषाद थाना केराकत जनपद जौनपुर।
