रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों का रो रो बुरा हाल

शक्तिनगर थाना अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पुलिस ने पाया जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर एनटीपीसी संजीवनी अस्पताल मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित किया।

सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक के भाई ने कथित शिकायत पत्र में बताया की उसका भाई बीते शाम करीब 6 बजे दोस्त संग शराब पीने गया जहां चखना दूकानदार संग सामान के ज्यादा पैसे लेने को लेकर विवाद होने के बाद उसके संग मारपीट किया गया। उसके बाद बुधवार सुबह उसके मौत की खबर पुलिस द्वारा दी गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]