सोनभद्र;गुरमुरा के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ में फांसी के फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी टी पुलिस

सोनभद्र;गुरमुरा के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ में फांसी के फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी टी पुलिस

टी.एल.भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) थाना चोपन के गुरमुरा क्षेत्र के जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे पर लटकता हुआ एक अधेड़ का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में सनसनी मच गई । जांच पड़ताल में पुलिस जुटी गई है ।

मिली जानकारी अनुसार थाना चोपन के गुरमुरा क्षेत्र के जंगल में पेड़ पर एक अधेड़ का शव गमछे के सहारे लटकता हुआ मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
बताया जा रहा कि एक अधेड़ मानसिक विक्षिप्त जिसका इलाज चल रहा था जो कल से ही नहीं मिल रहा था जिसे खोजबीन किया जा रहा था की बुधवार की सुबह गुरमुरा क्षेत्र के पास के जंगल में पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव देख कर आसपास के लोगों ने मृतक के भाई व पुलिस को सूचना दिया । जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गईं । मृतक के छोटे भाई अरुण कुमार यादव ने बताया कि मृतक का नाम श्रवण कुमार यादव पुत्र रामचंद्र यादव है जो दुद्धी क्षेत्र धनौरा टोला झपरा का रहने वाला था जो गुरमुरा हमारे यहां पर आया हुआ था उसका मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था जिसे कल से ही ढूंढा जा रहा था । घटना के बाद मौके पर पहुची पुलिस द्वारा जांच पड़ताल किया जा रहा है ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]