पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज अन्तर्गत कस्बा में पैदल गस्त किया गया
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज अन्तर्गत कस्बा में पैदल गस्त किया गया

महाकुम्भ-2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन/यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने सर्किल व थाना क्षेत्र में लगातार पदैल गस्त कर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग करने के दिये गये निर्देश-

आज दिनांक-18.02.2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन/यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रांतर्गत भ्रमण कर सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश तथा जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जनपद के थाना रॉबर्ट्सगंज के कस्बा एवं मिश्रित आबादी में पैदल गश्त कर आमजनमानस के लोगों में सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। इसके अतिरिक्त जनपद में चाक-चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था हेतु जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने सर्किल व थाना क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहनों एवं अराजकतत्वों की गहनता से चेकिंग करने के दिये गये निर्देश।
