थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा किया गया बरामद

थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा किया गया बरामद

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा दिनांक 18.02.2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम चोपन द्वारा धौठा टोला के किनारे वहद कस्बा डाला थाना चोपन के पास से 01 नफर अभियुक्त रामनिवास यादव पुत्र स्व0 मोलई यादव निवासी कुरहुल थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर थाना चोपन पर मु0अ0सं0-55/2025 धारा 8/20 NDPS एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त रामनिवास यादव उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
रामनिवास यादव पुत्र स्व0 मोलई यादव निवासी कुरहुल थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 50 वर्ष ।

गिरफ्तार करने वाली टीम–
1.उ0नि0 आशीष कुमार पटेल चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
2.हे0का0 मनोज कुमार चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
3.हे0का0 हरि सिंह यादव चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]