चोपन की साइबर टीम द्वारा आवेदिका का किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते मे ट्रांसफर हुए 12000/- रुपये को सूचना मिलने के 24 घण्टे के अन्दर कराया गया वापस

थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा आवेदिका का किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते मे ट्रांसफर हुए 12000/- रुपये को सूचना मिलने के 24 घण्टे के अन्दर कराया गया वापस

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी नगर के दिशा-निर्देशन में थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा दिनाँक 17.02.2025 को आवेदिका पार्वती पत्नी रामआसरे साहनी निवासिनी मल्लाही टोला, सिन्दूरिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र द्वारा थाना चोपन जनपद सोनभद्र पर आकर एक किता लिखित तहरीर दी गयी। जाँच के क्रम मे आवेदिका द्वारा बताया गया कि मैं अपने किसी रिश्तेदार के पास खातें से पैसा भेज रही थी। खाता नम्बर गलत होने के कारण मेरा पैसा किसी अज्ञात व्यक्ति के खातें में चला गया था जिसके सम्बन्ध में मेरे द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है। कार्यवाही के क्रम में थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबन्धित बैंक शाखा से समन्वय स्थापित करते हुए आवेदिका का किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते मे ट्रांसफर हुई सम्पूर्ण धनराशि 12000/- रुपये को *24 घण्टे के अन्दर* आवेदिका को वापस करा दिया गया है। जिस पर आवेदिका द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के साथ-साथ थाना चोपन की साइबर टीम के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]