पश्चिमी माली में सोने की एक अवैध खदान ढह जाने से कम से कम 48 लोगों की मौत

पश्चिमी माली में सोने की एक अवैध खदान ढह जाने से कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई।दुनिया के सबसे गरीब देशों में शुमार माली कभी अफ्रीका का सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश था।

अब वहां की वीरान पड़ी खदानों में आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाम छह बजे तक 48 शव निकाल लिए गए थे। कुछ लोग खदान में भरे पानी में गिरकर मरे। उनमें एक महिला और उसका बच्चा भी था। पिछले साल इसी क्षेत्र में खदान हादसे में 70 लोग मारे गए और कई घायल हो गए थे।

बंद खदान में अवैध रूप से हो रहा था काम कहा जा रहा है कि खदान बंद थी. पहले एक चीनी कंपनी इसका संचालन करती थी। हालांकि, अवैध रूप से खदान में अब भी काम हो रहा था। एक लोकल अधिकारी का कहना है कि कैटरपिलर मशीन खदान में गिर गई थी, जिस वजह से खदान में काम कर रहे लोग हादसे की चपेट में आ गए। बता दें, खदान मजदूरों में सबसे अधिक महिलाएं शामिल थीं।

साउथ अफ्रीका की खदान में पिछले महीने 100 मजदूरों की हुई थी मौत बता दें, पिछले महीने जनवरी में ही दक्षिण अफ्रीका की अवैध खदान में 100 से अधिक मजदूरों की मौत हो गई थीं. इस वजह से लोग सदमें में थे। खदान में लंबे वक्त से फंसे होने की वजह से वह भूख और प्यास से जूझ रहे थे। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के बफेल्सफोंटेन में स्थित सोने की खदानों में करीब 100 मजदूर फंसे थे। इन्हें बाहर निकालने के लिए प्रशासन ने ऑपरेशन चलाया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]