थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा एक सातिर चोर/हिस्ट्रीशीटर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक ग्राइन्डर, एक हेक्सा ब्लेड, 08 डिब्बा सिगरेट, 02 पैकेट गुटखा, 9500/- रु0 नगद चोरी का बरामद

थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा एक सातिर चोर/हिस्ट्रीशीटर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक ग्राइन्डर, एक हेक्सा ब्लेड, 08 डिब्बा सिगरेट, 02 पैकेट गुटखा, 9500/- रु0 नगद चोरी का बरामद

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर, श्री अरबिन्द कुमार वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज, श्री अजीत सिंह चौहान के निकट पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष खेतासराय श्री रामाश्रय राय के नेतृत्तव में उ0नि0 अनिल कुमार पाठक थाना खेतासराय मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 38/2025 धारा 305/331(4) बी.एन.एस. थाना खेतासराय जनपद जौनपुर, का सफल अनावरण करते हुये चोरी गयी 08 डिब्बा सिगरेट,02 पैकेट गुटखा व 9500/- रु0 नगद के साथ अभियुक्त अल्तमश पुत्र स्व0 मल्लू निवासी वार्ड नं0-1 सरवरपुर थाना खेतासराय जिला जौनपुर उम्र करीब 42 वर्ष को मुखबीर की सूचना पर आज समय करीब 03.10 बजे अभियुक्त के घर से गिरफ्तार कर चोरी गयी समान को बरामद किया गया। अभियुक्त उपरोक्त थाना स्थानीय पर हिस्ट्रीशिटर (एचएस नं0-50ए) अपराधी है तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुये अभियुक्त को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.अल्तमश पुत्र स्व0 मल्लू निवासी वार्ड नं0-1 सरवरपुर थाना खेतासराय ,जिला जौनपुर उम्र करीब 42 वर्ष
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0-38/2025 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस थाना खेतासराय जनपद जौनपुर ।
2- मु0अ0सं0-156/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस थाना खेतासराय जिला जौनपुर ।
3- मु0अ0सं0-157/2021 धारा 4/25 आर्मस एक्ट थाना खेतासराय जिला जौनपुर ।
4- मु0अ0सं0-1469/2015 धारा 147/149/323/332/353 भादवि थाना लाईनबाजार जिला जौनपुर
5- मु0अ0सं0-928/07 धारा 41/109 सीएरपीसी थाना खेतासराय , जिला जौनपुर ।
6- मु0अ0सं0-11/08 धारा 457/380 भादवि थाना खेतासराय, जिला जौनपुर ।
7- मु0अ0सं0- 22/08 धारा 457/380 भादवि थाना खेतासराय जिला जौनपुर ।
8- मु0अ0सं0-33/08 धारा 457/380/411 भादवि थाना खेतासराय जिला जौनपुर ।
9- मु0अ0सं0- 677/13 धारा 8/22 एनडीपीएस थाना खेतासराय जिला जौनपुर
बरामदगी का विवरण –
1. एक ग्राइन्डर
2. एक हेक्सा ब्लेड
3. 08 डिब्बा सिगरेट
4. 02 पैकेट गुटखा
5. 9500/- रु0 नगद चोरी का
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1- थानाध्यक्ष श्री रामाश्रय राय थाना खेतासराय, जौनपुर।
2- उ0नि0 अनिल कुमार पाठक थाना खेतासराय,जौनपुर ।
3- उ0नि0 श्री मो0 तारिक अंसारी थाना खेतासराय,जौनपुर।
4- हे0का0 संजय चौधरी , थाना खेतासराय, जौनपुर ।
5- का0 रंजीत कुमार यादव थाना खेतासराय,जौनपुर ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]