झारखंड नक्सल विरोधी अभियान में तैनात जैप हवलदार का शव डाला पहुंचते ही मचा कोहराम

झारखंड नक्सल विरोधी अभियान में तैनात जैप हवलदार का शव डाला पहुंचते ही मचा कोहराम

टी.एल.भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) – झारखंड राज्य के पलामू में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात जैप 8 के एक हवलदार की बीती गुरुवार की रात तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है. मृतक हवलदार छोटन राम पुत्र चंद्रधारी पासवान मूल रूप से गढ़वा के रहने वाले थे । जिनकी पत्नी बच्चे आदि परिजन थाना चोपन क्षेत्र के नगर पंचायत डाला बाजार के वार्ड नंबर 1 धौठा टोला में निवास करते हैं । जहा झारखंड पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन से मृतक हवलदार का शव शुक्रवार की देर शाम डाला स्थित निवास स्थान पर पहुंचा गया , शव पहुंचते ही परिजनो मे कोहराम मच गया और आसपास के लोगो की भीड़ जुट गई ।

मिली जानकारी अनुसार छोटन राम झारखंड राज्य के पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डगरा पिकेट में तैनात थे. गुरुवार की रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें छतरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।घटना की जानकारी मिलने के बाद पलामू के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे ।मृतक हवलदार छोटन राम के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया था ।परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई ।पोस्टमार्टम के बाद लेस्लीगंज स्थित जैप 8 के मुख्यालय में छोटन राम के शव को शासकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई।

मृतक के पुत्र विकास कुमार ने बताया कि मेरे पिता ड्यूटी पर तैनात थे कि बीती गुरुवार की देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।
दरअसल छोटन राम पलामू के डगरा पिकेट में तैनात थे. डगरा पिकेट बिहार के गया से सटा हुआ है. जहां से सीमावर्ती इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जाता है. छोटन राम पिछले छह महीने से पिकेट में तैनात हैं और नक्सल विरोधी अभियान में हिस्सा ले रहे थे. बीती गुरुवार की देर रात बेचैनी सीने में दर्द और तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। झारखंड पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन से शुक्रवार की देर शाम थाना चोपन क्षेत्र के डाला स्थित निवास स्थान पर शव को पहुंचाया गया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]