मछलीशहर पुलिस द्वारा धारा 137(2)/65(1) बी0एन0एस0 व 5/6 पाक्सो एक्ट से संबन्धित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक-13.02.2025
थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर।
थाना मछलीशहर पुलिस द्वारा धारा 137(2)/65(1) बी0एन0एस0 व 5/6 पाक्सो एक्ट से संबन्धित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर, श्री परमानन्द कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 13.02.2025 को थाना मछलीशहर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय के मु0अ0सं0-07/25 धारा-137(2)/65(1) बी0एन0एस0 व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर से संबंधित वांछित अभियुक्त अखिलेश बिन्द उर्फ रामू पुत्र राजेन्द्र प्रसाद बिन्द नि0 बसिरहा थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर को पराहित गेट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय मा0 उच्चतम न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेश/निर्देशों का पालन किया गया है। तथा गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त–
1.अखिलेश बिन्द उर्फ रामू पुत्र राजेन्द्र प्रसाद बिन्द नि0 बसिरहा थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0-07/25 137(2)/65(1) बी0एन0एस0 व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 अखिलेश खुमार यादव थाना मछलीशहर जौनपुर।
2.का0 रामप्रवेश कन्नौजिया थाना मछलीशहर जौनपुर।
