थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 02 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा किया गया बरामद

थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 02 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा किया गया बरामद

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा दिनांक 13.02.2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम रामपुर बरकोनिया द्वारा समय करीब 13.50 बजे ग्राम सिलथम डोमरिया मार्ग, सिलथम बाजार के पास से 01 नफर अभियुक्त रज्जब अली पुत्र चुन्नन अली निवासी कस्बा रामगढ़ मिया बस्ती थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 02 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर थाना रामपुर बरकोनिया पर मु0अ0सं0 14/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त रज्जब अली उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
रज्जब अली पुत्र चुन्नन अली निवासी कस्बा रामगढ़ मिया बस्ती थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण-
एक प्लास्टिक के झोले में 02 किलों 500 ग्राम अवैध गांजा

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 सरीमन सोनकर थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।
3.का0 मनोज कुमार यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।
4.का0 अखिलेश यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]