सोनभद्र:कुंभ स्नान से लौट रहा डाला वैष्णो मंदिर से लापता बुजुर्ग व्यक्ति बरामद ,सकुशल परिजनों को सुपुर्द
सोनभद्र:कुंभ स्नान से लौट रहा डाला वैष्णो मंदिर से लापता बुजुर्ग व्यक्ति बरामद ,सकुशल परिजनों को सुपुर्द

टी.एल.भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला–प्रयागराज महाकुंभ स्नान से लौट रहे छत्तीसगढ़ जिला कोरिया थाना सोनहत क्षेत्र का निवासी करीब 70 वर्षीय वृद्ध बीते मंगलवार को स्थानीय डाला स्थित वैष्णो मंदिर दर्शन करने के दौरान अचानक लापता हो गया था जिसे स्थानीय पुलिस के प्रयास से बुधवार की सुबह सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया ।
मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ जिला कोरिया थाना सोनहत क्षेत्र के काटगोडी पोस्ट कटोरी के निवासी करीब 70 वर्षीय चुन्नीलाल पुत्र रामदीन जो प्रयागराज कुंभ स्नान कर वापस लौटने के उपरांत बीते मंगलवार की सुबह डाला स्थित वैष्णो मंदिर पर दर्शन के लिए गए हुए थे जो अपने वाहन के पास वापस नहीं आए । यात्रा के दौरान साथ में रहे लोगों द्वारा काफी देर तक खोजबीन किया गया नहीं मिलने पर लापता वृद्धि के फुफेरे भाई जीवन राम द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दिया गया ।
चौकी प्रभारी डाला आशीष कुमार पटेल व डाला पुलिस टीम के प्रयास से गुमशुदा वृद्ध व्यक्ति को वैष्णो मंदिर के पीछे गौशाला के पास से बुधवार की सुबह सकुशल बरामद कर घर भेजवाकर परिजन को सुपुर्द करा दिया गया ।
चौकी प्रभारी डाला आशीष कुमार पटेल ने बताया कि महाकुंभ यात्रा के दौरान बुजुर्ग थकान की वजह से आराम कर रहा था कि उसे गहरी नींद आ जाने से सो गया और साथ में रहे लोगों से बिछड़ गया जो मंदिर के पीछे कुछ दूरी पर सोते हुए सकुशल मिला जिसे उसके घर तक भेजवा कर परिजनो को सुपुर्द करा दिया गया।
