महाकुंभ जाने वाले सावधान! MP में 200-300 किलोमीटर लंबा जाम, CM मोहन योदव ने दिए ये निर्देश

मध्य प्रदेश के रास्ते उत्तर प्रदेश के महाकुंभ मेला जा रहे तीर्थ यात्रियों के वाहनों के कारण प्रदेश में 200-300 किलोमीटर तक भीषण जाम लग गया, जिसके कारण पुलिस को विभिन्न जिलों में रविवार को यातायात रोकना पड़ा.पुलिस द्वारा यातायात रोके जाने के कारण यात्री कई घंटों तक सड़कों पर फंसे रहे और इससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. एक दिन पहले भारी यातायात और भीड़भाड़ होने से रोकने के लिए प्रयागराज की ओर जाने वाले सैकड़ों वाहनों को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में रोक दिया गया था.

मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस ने रविवार को वाहनों का आवागमन रोक दिया और लोगों से सुरक्षित स्थान ढूंढकर रुकने के लिए कहा. कटनी जिले में पुलिस वाहनों से घोषणा की गई कि सोमवार तक यातायात रोक दिया गया है. राज्य के मैहर जिले की पुलिस ने वाहनों को कटनी और जबलपुर की ओर लौटने और वहीं रुकने का निर्देश दिया है. पुलिस ने कहा कि रविवार को प्रयागराज की ओर जाना असंभव है, क्योंकि 200-300 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]