थाना बदलापुर व साइबर थाना की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा साइबर धोखाधड़ी की संपूर्ण धनराशि पीड़िता के खाते में कराया गया वापस

थाना बदलापुर व साइबर थाना की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा साइबर धोखाधड़ी की संपूर्ण धनराशि पीड़िता के खाते में कराया गया वापस

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर, प्रतिमा वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बदलापुर व साइबर थाना की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पीड़िता पूजा यादव पुत्री निवासी बनगांव भूमिहार थाना बदलापुर जनपद जौनपुर के द्वारा शिकायत दर्ज करायी गयी कि मेरे खाते से आनलाईन ठगी कर ली गयी है, सूचना पर त्वरित एवं तत्परतापूर्ण कार्यवाही करते हुए थाना बदलापुर व साइबर थाना की पुलिस टीम द्वारा पीड़िता की संपूर्ण धनराशि पीड़िता के खाते मे वापस करायी गयी। पीड़िता द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया एवं पुलिस की कार्यवाही की क्षेत्रीय लोगो द्वारा भूरी भूरी प्रशन्सा की जा रही है। * बरामदगी करने वाली पुलिस टीम *- 1. प्र0नि0 श्री गजानन्द चौबे, सहायक उ0नि0 मृत्युंजय त्रिपाठी, महिला आरक्षी चाँदनी शर्मा थाना बदलापुर जौनपुर। 2. प्र0नि0 साइबर क्राइम, श्री दिलीप सिंह, आरक्षी संग्राम सिंह यादव साइबर क्राइम थाना जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]