थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा शांति भंग के दृष्टिगत 05 अभियुक्तों को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे किया गया गिरफ्तार
दिनांक-08.02.2025
थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा शांति भंग के दृष्टिगत 05 अभियुक्तों को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे किया गया गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा उ0नि0 श्री अरविन्द यादव ,उ0नि0 श्री संतोष कुमार सिंह थाना स्थानीय पर जनसुनवाई मे मौजूद थे कि प्रथम पक्ष के 1.मंगल कुमार पुत्र जगदीश निवासी तरसंड थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर व द्वितीय पक्ष के 1.पिन्टू पुत्र लल्लन राम उम्र 35 वर्ष थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर आदि के मध्य प्रेम प्रसंग की बात को लेकर दोनो पक्षों की बात को सुना ही जा रहा था कि दोनो पक्ष आमदा फौजदारी होने लगे, अन्य विकल्प न देख उभय पक्षो को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस को मय पहरे पर नियुक्त कर्मचारी के मदद से गिरफ्तार किया गया। तथा द्वितीय प्रकरण में प्रथम पक्ष के 1.चन्द्रशेखर पुत्र स्व0 जद्दू निवासी विशुनपुर बसवत थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर उम्र करीब 48 वर्ष व द्वितीय पक्ष के 1.प्रवेश मिश्रा पुत्र साहबलाल मिश्रा निवासी सोनारी थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष के मध्य अबादी/ सेहन की जमीन के बटवारे को लेकर काफी विवाद चल रहा है, दोनो पक्षों की बात को सुना ही जा रहा था कि दोनो पक्ष आमदा फौजदारी होने लगे, अन्य विकल्प न देख उभय पक्षो को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस को मय पहरे पर नियुक्त कर्मचारी के मदद से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त का अन्तर्गत धारा 170/135/126 बीएनएसएस में मा0 न्यायालय किया गया।
विवरण अभियुक्तगण–
1. मंगल कुमार पुत्र जगदीश निवासी तरसंड थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
2. पिन्टू पुत्र लल्लन राम उम्र 35 वर्ष 2.बब्लू पुत्र राम सम्हार उम्र 36 वर्ष।
3. किशन पुत्र लोरिक उम्र 23 वर्ष निवासीगण तरसंड थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
4. चन्द्रशेखर पुत्र स्व0 जद्दू निवासी विशुनपुर बसवत थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर उम्र करीब 48 वर्ष।
5. प्रवेश मिश्रा पुत्र साहबलाल मिश्रा निवासी सोनारी थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 अरविन्द यादव थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 संतोष कुमार सिंह थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
