जंगपुरा के जंग में हारे AAP के दिग्गज मनीष सिसोदिया, सीट बदली लेकिन किस्मत ने दिया धोखा

आम आदमी पार्टी (AAP) ने न सिर्फ दिल्ली की सत्ता गंवाई है, बल्कि उसके दिग्गजों को भी हार का सामना करना पड़ रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल के करीबी मनीष सिसोदिया को जंगपुरा विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा है.बीजेपी के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने उन्हें हराया है. मारवाह को 38675, सिसोदिया को 38081 और सूरी को 7324 वोट मिले. मारवाह ने सिसोदिया को 594 वोट से हराया.

सिसोदिया पटपड़गंज सीट से दो बार विधायक रहे. 2020 में उन्हें काफी कम वोटों से जीत मिली थी. इस बार पार्टी ने उन्हें जंगपुरा से टिकट दिया. अब उन्हें यहां भी हार मिली है.

क्या बोले मनीष सिसोदिया?

विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि जंगपुरा विधानसभा का चुनाव हम सभी कार्यकर्ताओं ने मिल कर लड़ा. 600 वोट से हम पीछे रह गए. जो उम्मीदवार जीतें हैं, मैं उन्हें बधाई देता हूं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]