ज‍ि‍न्न को खुश करने के ल‍िए तांत्र‍िक ने बच्‍ची से की हैवान‍ियत, बॉडी म‍िलने पर खुद भी दी जान; सच जान पुल‍िस भी रह गई सन्न

दुबग्गा में बच्ची की हत्या सोनू पंडित ने पत्नी जुगनू के साथ मिलकर की थी। इस बात का राजफाश बुधवार को गिरफ्त में आई आरोपित जुगनू ने किया। उसने बताया कि सोनू तंत्र-मंत्र करते थे।

23 जनवरी को सब्जी लेने के बहाने बच्ची को घर में बुलाया, फिर चाय पिलाकर बेसुध कर पूजा की।

बलि देने के दौरान सिर में चोट लगने से बच्ची की मौत हो गई थी। इसके बाद साइकिल की टोकरी में बच्ची को लिटाकर शव को ठिकाने लगा दिया था। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची का शव बरामद होने के बाद सोनू ने फंदे से लटकर जान दे दी थी।

पत्‍नी जुगनू को पुल‍िस ने भेजा जेल

वहीं पत्नी जुगनू को जेल भेज दिया गया। डीसीपी ने बताया कि जुगनू ने पूछताछ में बताया कि बच्ची के बेसुध होने पर उसे जमीन पर लिटाया और सोनू ने तीन गेंदा के फूल और नौ लौंग उस पर चढ़ाकर पूजा की। उसके बाद बच्‍ची का गला दबाया। उसके चीखने पर हमने मुंह दबाया। उसके सिर पटका तो वह फर्श पर टकरा गया ज‍िससे उसका स‍िर फट गया।

हाथ-पांव बांधकर पॉलीथीन में भर द‍िया था शव

इसके बाद बच्‍ची के स‍िर से बहते हुए खून को लाल टी शर्ट से पोछने के बाद उसको पहना दिया। वहीं उसके हाथ-पांव बांध कर पॉलीथीन में भर दिया। इसी बीच पुलिस और परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। जिसके चलते सुबह सात बजे सोनू ने कॉस्मेटिक सामान रखने के लिए साइकिल पर एक कांच का बॉक्स बनवा रखा था। उसी में बच्ची को लिटाकर शव भरकर सैरपुर स्थित नाले में फेंकने गया था।

यही नहीं कांच में शव न दिखे, इसके लिए आसपास कॉस्मेटिक का सामान लगा दिया था और ऊपर लाल कपड़ा डाल दिया था। जांच के दौरान सीसी फुटेज में वह कैद हो गया था।

गले में मिले माला से हुआ था पुल‍िस को शक

इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव कुमार ने बताया कि आठ दिन बाद शव पन्नी में लपेटा नाले में मिला था। उसके ऊपर माला और लाल कपड़ा था। उसी से तंत्र-मंत्र का शक हुआ था। सोनू से पूछताछ के दौरान भी हरकतें सही नहीं लग रही थी।

चूड़ी का डिब्बा बांधने वाली रस्सी से खुला केस

डीसीपी ने बताया कि हत्या सोनू ने ही की है, इसका राजफाश चूड़ी का डिब्बा बांधने वाली रस्सी से हुआ। बच्ची को बांधने में जिस रस्सी का उपयोग हुआ था, वैसी ही रस्सी सोनू की साइकिल में बंधी थी। वहीं उसकी पत्नी जुगनू पुलिस पूछताछ में बहकी-बहकी बात कर रही थी।

सोनू की पत्‍नी जुगनू ने बताया कि पति को तांत्रिक बाबा की मदद से जिन्न मिल गया था। जो हमारे साथ हमेशा रहता था। उनके साथ अकसर बातें करता था। उसी को खुश करने के लिए यह सब किया था।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]