सरस्वती पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सरस्वती पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

शक्तिनगर,सोनभद्र।शक्तिनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिल्काडाँड के निमियाडाँड के स्थित डीड बाबा परिसर में मंगलवार रात को सरस्वती पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पन्नालाल बसपा नेता,चिल्काडाँड ग्राम प्रधान हीरालाल, कार्यक्रम संचालक हदृयानंद साहनी, अमित गुप्ता, रजविंद्र चौहान मोहन कुमार सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उसके बाद वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गांव के बालक बालिकाओं ने कई आकर्षक डांस, कुर्शी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मौके पर बसपा नेता पन्नालाल ने कहा इस क्षेत्र के बच्चों को किसी भी प्रकार की जैसे शिक्षा ,खेल खूद के लिए कभी भी जो भी जरूरत होगा तो हमे बता दे इसको हम पूरा करेंगे।

वही ग्राम प्रधान हीरालाल ने कहा मेरे पूरे पंचायत में किसी भी बच्चे को पढ़ाई लिखाई व खेल खूद क्रिकेट, कबड्डी ,डांस बॉलीबॉल के लिये मेरी कभी जरूरत पड़ती है उसके लिये हम सदैव आपकी सेवा रहूंगा । इस कार्यक्रम में प्रतिभा लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर सरस्वती पूजा समिति के सदस्य अमित गुप्ता, राहुल गुप्ता,सूरज गुप्ता,अजीत,राहुल साहनी,रोहित,कृष्णा,पिन्टू सहित काफ़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]