डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा से फिलिस्तीनियों को विस्थापित करने के अपने प्रस्ताव को दोहराया……

व्हाइट हाउस में इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू की मेजबानी करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा से फिलिस्तीनियों को विस्थापित करने के अपने प्रस्ताव को दोहराया. उन्होंने जॉर्डन और मिस्र में पुनर्वास का सुझाव दिया.राष्ट्रपति ट्रंप ने सुझाव दिया कि गाजा में विस्थापित फिलिस्तीनियों को युद्धग्रस्त क्षेत्र के बाहर स्थायी रूप से बसाया जाना चाहिए. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि फिलिस्तीनियों को कहीं और बसाने के बाद अमेरिका गाजा पट्टी का स्वामित्व ले और इसका पुनर्विकास करे.
