हाथीनाला डायवर्सिटी पार्क टेंपो से घूमने गए लोगों की वापसी दर्दनाक हादसे में बदल गई, एक बच्ची की मौत, चार घायल

हाथीनाला डायवर्सिटी पार्क टेंपो से घूमने गए लोगों की वापसी दर्दनाक हादसे में बदल गई, एक बच्ची की मौत, चार घायल

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) हाथीनाला थाना क्षेत्र के डायवर्सिटी पार्क सोमवार को घूमने गए लोगों की वापसी दर्दनाक हादसे में बदल गई कोटा गांव से टेंपो में सवार होकर घूमने गए आठ लोग जब घर लौट रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक से बचने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार सभी आठ लोग घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया ।बाकी जबकि चार घायलों को पीआरबी के जवानों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूद्धी पहुंचाया।

अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर बीके सिंह ने 12 वर्षीय मीरा कुमारी पुत्री कैलाश ग्राम कोटा को मृत घोषित कर दिया। वही राकेश यादव 17 वर्ष पुत्र संतोष यादव की स्थिति गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रीति कुमारी पुत्री कृपा शंकर को हल्की चोट आई जिसका प्राथमिक उपचार करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मृतक की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। डॉक्टरों ने घटना की जानकारी दुद्धी कोतवाली पुलिस को दे दी है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]