update :-तेज रफ्तार ट्रेलर डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा में क्रेटा कार में मारी टक्कर 6 की मौत, तीन गंभीर घायल

update :-तेज रफ्तार ट्रेलर डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा में क्रेटा कार में मारी टक्कर 6 की मौत, तीन गंभीर घायल

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला ।हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली में अनियंत्रित ट्रेलर सड़क पार करके रमानुगंज छत्तीसगढ़ से वाराणसी जा रहे क्रेटा कार सवार को टक्कर मारते हुए एक अन्य ट्रक चालक को कुचल दिया, टक्कर इतनी तेज थी कि कुल छः लोगों की मौके पर मौत हो गई और हाथीनाला पुलिस ने तीन घायलों को चोपन अस्पताल भेज दिया और सभी शवों को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्यवाही में जूट गई। जानकारी के अनुसार रविवार की देर सायंकाल सात बजे चोपन की तरफ से जा रही अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक रानीताली में क्रेटा सवार चालक समेत सात लोग वाराणसी जा रहे थे, चोपन की तरफ से जा रही ट्रेलर BR 45 GB 1644 अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके

रेणूकोट की तरफ से आ रही क्रेटा CG 15 EB 4141 को टक्कर मार दिया, टक्कर इतनी तेज थी कि क्रेटा सवार को कुचलते हुए एक घर से टकरा कर घर को क्षतिग्रस्त करते हुए ट्रेलर रुक गई। जिसमे मोहनलाल का घर का छज्जा व बरामदा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। संजोग रहा कि घर क्षतिग्रस्त के सिवाय कोई हताहत नहीं हुई। दुर्घटना में क्रेटा सवार 40 वर्षीय सनाउल्ला खलीफा पुत्र असलम खलीफा निवासी रामानुज गंज छत्तीसगढ़ , 45 वर्षीय रवी मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर , चाय पीकर जा रहा अन्य ट्रक MP 66 H 2033 चालक 37 वर्षीय उमाशंकर पटेल ऊर्फ गुड्डू पुत्र स्व

बनारसी पटेल निवासी ग्राम मदनपुरा, खजुरौल थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर समेत तीन अन्य लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतक रवि मिश्रा जिला बलरामपुर के करौधा थाना में हेड कांस्टेबल पर कार्यरत है। दुर्घटना में 38 वर्षीय उषा मिश्रा पत्नी रवि मिश्रा समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए सभी घायल को वाहन से निकाल कर हाथीनाला पीआरवी और एम्बुलेंस से भेजा गया। और सभी मृतकों का शव दुद्धी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई घर के स्वामिनी तारा देवी मुआवजा की मांग की है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]