भारतीय जनता पार्टी के दिशा-निर्देश पर संविधान गोष्ठी का आयोजन……

संवादाता रितेश शर्मा

सोनभद्र: भारतीय जनता पार्टी के दिशा-निर्देश पर आज जमशिला में जिला मंत्री पंचू प्रधान के आवास पर संविधान गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी श्री शनि शरण जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री देवेंद्र गुप्ता ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री पंचू प्रधान ने किया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों और पार्टी के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में श्री भूषण अग्रवाल, कौशल पटेल, महिला मंडल अध्यक्ष माधुरी मिश्रा, मंडल मंत्री अनीता साहनी, श्री रमेश पाठक, श्री मुस्तकीम, श्री मनदीप चौधरी और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रशांत निर्मल (रिंचू) ने भी भाग लिया।

इस गोष्ठी में संविधान के महत्व पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया और सभी से संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पार्टी के पदाधिकारी और स्थानीय सम्मानित जनता मौजूद रही। इस अवसर पर ‘जय संविधान, जय भारत’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल गूंज उठा।

जय संविधान, जय भाजपा, जय भारत!

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]