टीम इंडिया अब फाइनल में पहुंच गयी……

अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक अजेय रहने वाली टीम इंडिया अब फाइनल में पहुंच गयी है। शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमी-फाइनल मैच में निकी प्रसाद की अगुवाई वाली टीम ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनायी है।कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेले गए इंडिया विमेंस बनाम इंग्लैंड विमेंस, सेमी-फाइनल मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। जिसके बाद अबी नॉरग्रोव की अगुवाई टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 113 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की इस पारी में डेविना पेरिन ने 45 और कप्तान अबी नॉरग्रोव 30 रनों का योगदान दिया। हालांकि, टीम की अन्य बैटर्स कुछ खास नहीं पायीं। भारत के लिए पारुणिका सिसौदिया और वैष्णवी शर्मा ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि आयुषी शुक्ला ने दो विकेट अपने नाम किए।
