अनुपम खेर ने विक्रम भट्ट को दी जन्मदिन की बधाई…..

निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट के 56वें जन्मदिन के अवसर पर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी। खेर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके साथ विक्रम भट्ट उनके पिता प्रवीण भट्ट एक ही फ्रेम में नजर आए।सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेता अनुपम खेर ने विक्रम भट्ट को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। स्टोरीज सेक्शन पर एक तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं डियर विक्रम भट्ट। आपके पिता सिनेमैटोग्राफर प्रवीण भट्ट से मुलाकात करना हमारे लिए हर्ष की बात है।”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]