पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, शक्तिनगर में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, शक्तिनगर में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

संवाददाता रितेश शर्मा

सोनभद्र। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, शक्तिनगर के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य श्री बुलबुल मिश्र के नेतृत्व में प्रभात फेरी से हुई, जिसके बाद ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। मंच संचालन श्री ओम प्रकाश गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री रमेश कुमार, श्री दुर्गेश कुमार पांडे, श्रीमती सपना सिंह, श्रीमती पूनम गोंड, श्री रोहित कुमार यादव, श्री उदय प्रताप राय और विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यालय की ओर से सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही, शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस खास दिन को यादगार बनाया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]