सोनभद्र टाइम्स के प्रधान कार्यालय पर झंडा फहराया गया

सोनभद्र टाइम्स के प्रधान कार्यालय पर झंडा फहराया गया

रेनू सागर सोनभद्र टाइम्स के प्रधान कार्यालय पर मुख्य समूह संपादक डॉ मृत्युंजय ठाकुर द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराया गया झंडा फहराने के उपरांत राष्ट्रीय गान गया गया तथा 26 जनवरी के अवसर पर झंडा फहराने के महत्व पर मुख्य समूह संपादक द्वारा जानकारी दी गयी। लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष विमलेश यादव द्वारा हमारे झंडे में प्रयुक्त तीलियों, झंडे का रंग एवं अशोक चक्र के बारे में बताया गया

। डॉक्टर डीएन सिंह द्वारा देश भक्ति गाना गया गया ,वक्ता के कड़ी में संजय मिश्रा द्वारा हमारे देश के महापुरुषों को याद किया गया तथा मुख्य संपादक राजेश जायसवाल द्वारा संविधान निर्माण में शामिल महापुरुषों को याद किया गया तथा 26 जनवरी पर झंडा फहराने एवं 15 अगस्त पर झंडा रोहण का अंतर समझाया गया इस अवसर पर शिव मंदिर के सारे दुकानदार तथा सैकड़ो की संख्या में जनता उपस्थित रही।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]