76 वॉ गणतन्त्र दिवस समारोह बड़े धूम धाम से भारतीय ध्वज को फहरा कर मनाया गया

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल की अध्यक्षता में आज 26 जनवरी 2025 को ओबरा मण्डल के गजराज नगर स्थित भाजपा केन्द्रीय कार्यालय पर 76 वॉ गणतन्त्र दिवस समारोह बड़े धूम धाम से भारतीय ध्वज को फहरा कर मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय ने मंचासीन सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए और भाजपा के सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का परिचय देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया और गणतंत्र दिवस की स्थापना कब हुई इसे क्यो मनाते हैं। हमारा संविधान हमें लोकतांत्रिक व्यवस्था , अधिकारों एवं कर्त्तव्यों की स्पष्टता और समानता की याद दिलाता हैं।

इसी दिन लोकतंत्र की स्थापना हुई। इसी वजह से गणतंत्र दिवस बड़े धूम धाम से राष्ट्रीय पर्व के रुप में मनाया जाता हैं इत्यादि जानकारियों दी। इसी क्रम में सभी वक्ताओं ने क्रमशः धुरंधर शर्मा, आलोक भाटिया,उमेश सिंह पटेल,रंजना सिंह,विशाल गुप्ता, ने गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। अन्ततः ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि गणतंत्र दिवस देश भर में विभिन्न संस्कृति,धर्म,जाति और भाषाओं से जुड़े लोगों के बीच एकता और भाई चारे का प्रतीक हैं।इसे हमें मिल जुल कर राष्ट्रीय पर्व के रुप में मनाया चाहिए। इस अवसर पर भाजपा के सभी जिले एवं मण्डल के सभी पदाधिकरी एवं कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]