सोनभद्र:विद्युत विहीन गांवों पर राज्य मंत्री का छलका दर्द, कार्य योजना बनाकर विद्युत वितरण खंड पिपरी को लिखा पत्र
सोनभद्र:विद्युत विहीन गांवों पर राज्य मंत्री का छलका दर्द, कार्य योजना बनाकर विद्युत वितरण खंड पिपरी को लिखा पत्र।

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला सोनभद्र। सुबे के राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड अपने गृह जनपद के चोपन- दुद्धी विकासखंड क्षेत्र के विद्युत विहीन गांवों के भ्रमण के दौरान, एवं पनारी समाजसेवी विजय यादव के अथक प्रयास से विद्युत विहीन गांवों के ग्रामीणों ने अवगत करा कर विद्युतीकरण की मांग किया था। जिसमें दुद्धी के डाला पीपर ग्राम पंचायत में समाजसेवी विजय यादव की अगुवाई में ग्रामीणों ने 19 जनवरी 2025 को पंचायत भवन पर एकत्रित होकर ग्रामीणों ने सुबे के राज्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था।

जिसे संज्ञान में लेकर राज्य मंत्री कार्य योजना बनाकर, 24 जनवरी 2025 को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड पिपरी सोनभद्र को पत्र के माध्यम से ग्राम पंचायत कोटा विकासखंड चोपन के टोला उत्तरी पतगढ़ी, दक्षिणी पतगढ़ी,चोरपनिया , सकला , गुरमुरा,कानोपान,जरगाखाड़ी ,चोराटीडंडी ,पटिहवा ,जलुहवा,ढेरहवा ,हथवानी , एवं ग्राम पंचायत डाला पीपर विकासखंड दुद्धी के

खोखा गांव,डाला पीपर खास ,करहिया आदि गांवों में 25 केवी ट्रांसफॉर्मर व पोल लगाए जाने की प्रस्ताव भेजा है। जानकारी के लिए आपको बताते चले दुद्धी विकासखंड अंतर्गत डाला पीपर ग्राम पंचायत में समाजसेवी विजय यादव की अगुवाई में डाला पीपर के ग्रामीणों ने विद्युतीकरण कराए जाने की मांगों को लेकर सुबे के राज्य मंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपे थे। जिसका खबर 19 जनवरी 2025 दिन रविवार को नेशनल सोनभद्र टाइम्स ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
