गुरमुरा में अनिनयंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, सीर चेहरे पर गंभीर चोट

गुरमुरा में अनिनयंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, सीर चेहरे पर गंभीर चोटटी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा साप्ताहिक बाजार स्थित यादव दुकान एवं मोहन दुकान के मध्य ढलान पर पुलिया के पास शुक्रवार की सायं एक मोटरसाइकिल सवार युवक मोटरसाइकिल संख्या UP64 L 1876 से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए पीआरबी पुलिस एवं मालोघाट टोल प्लाजा एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भिजवाया गया।घायल युवक की पहचान म्योरपुर थाना क्षेत्र के म्योरपुर बाजार निवासी रामकलाई पुत्र शिवशरन के रूप में किया गया। जानकारी के अनुसार रामकलाई रानीताली रहकर गुरमुरा अटल आवासीय विद्यालय में गार्ड की नौकरी करता था। शाम को किसी काम से गुरमुरा गया हुआ था। वापस रानीताली लौटते समय गुरमुरा साप्ताहिक बाजार से कुछ आगे यादव होटल के 100 मीटर आगे मोहन दुकान के पहले पुलिया के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग एवं पीआरबी पुलिस की मदद से टोल प्लाजा के एंबुलेंस से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]