1.250 किग्रा0 अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया

जनपद में अपराध एवं अपराधियों एवं मादक पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक अनपरा शिव प्रताप वर्मा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 24.01.2025 को रेलवे पुलिया के पास कुबरी औड़ी मोड़ अभियुक्त अशोक कन्नौजिया पुत्र शिवसम्पत निवासी पश्चिमी परासी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 29 वर्ष से 1.250 किग्रा0 अवैध गांजा के साथ पकड़ा गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 20/2025 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम – 1नि0 उदय भान राव 2. हे0का0 विपिन जायसवाल 3.हे0का0 रविशंकर बिन्द 4. का0 राहुल यादव आपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0सं0 105/17 धारा 8/20 NDPS Act थाना अनपरा 2. मु0अ0सं0 134/18 धारा 8/20 NDPS Act थाना अनपरा 3. मु0अ0सं0 215/23 धारा 8/20 NDPS Act थाना अनपरा

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]