क्या अधूरा रह जाएगा Pushpa 2 के 2000 करोड़ छापने का सपना

4 दिसंबर, 2024. इस दिन ‘पुष्पा भाऊ’ ने दूसरी बार सिनेमाघरों में एंट्री की. 5 दिसंबर को पूरे देश में बस एक ही नाम गूंज रहा था- अल्लू अर्जुन और पुष्पा 2. फिल्म ने भारत में ओपनिंग डे पर 164.25 करोड़ का कलेक्शन किया.
इसके बाद पुष्पा भाऊ ने एक-एक करके सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. शाहरुख खान की ‘जवान-पठान’ हो, प्रभास की ‘बाहुबली’ हो या राम चरण-जूनियर एनटीआर की RRR… पुष्पा 2 ने सबको रास्ते से हटाकर बॉक्स ऑफिस के बादशाह की गद्दी हासिल कर ली. अब फिल्म ने 50 दिन पूरे कर लिए हैं. पहले जान लीजिए कि इस 50वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है? हाल ही में Saccanilk की रिपोर्ट सामने आई है. इसके मुताबिक, फिल्म ने 50वें दिन 0.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही भारत से कुल नेट कलेक्शन 1230.55 करोड़ रुपये हो गया है. दरअसल, 49वें दिन फिल्म की कमाई काफी कम रही, लेकिन 50वें दिन फिल्म ने अच्छी कमाई की है।
फिल्म का कौन सा सपना अधूरा रह गया?
अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 50 दिनों में इतनी कमाई कर ली, जितनी किसी बॉलीवुड एक्टर की 3 फिल्में मिलकर भी नहीं कमा पातीं। (यहां हम शाहरुख खान, सलमान खान की बात नहीं कर रहे हैं) आंकड़े। महज 50 दिनों में 1831 करोड़ की कमाई कोई छोटी बात नहीं है। लेकिन फिल्म ने 1831 करोड़ का यह आंकड़ा काफी पहले ही पार कर लिया है। फिल्म ने यह कलेक्शन महज 32 दिनों में कर लिया था। लेकिन उसके बाद भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है, इसके बावजूद मेकर्स ने अपडेटेड आंकड़ों के साथ कोई पोस्ट शेयर नहीं की है।
हालांकि उसके बाद लगातार कमाई में कमी आई है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म ने अब तक 2000 करोड़ की कमाई कर ली होगी। दरअसल, फिल्म की कमाई कम होने के बाद मेकर्स ने 20 मिनट की एक्स्ट्रा फुटेज के साथ फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया। लेकिन उम्मीद के मुताबिक फिल्म ने दो-तीन दिन को छोड़कर कुछ खास कमाल नहीं किया। अब सवाल ये है कि क्या अभी तक 2000 करोड़ की कमाई नहीं हुई है?
इस आंकड़े को पार करना क्यों जरूरी है?
दरअसल, इस समय आमिर खान की दंगल के पास जो बड़ा रिकॉर्ड है, उसे अल्लू अर्जुन छीन सकते हैं। आमिर की दंगल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है, जिसने 2000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, लेकिन पुष्पा भाऊ अभी तक वहां तक नहीं पहुंच पाए हैं। अगर ये रिकॉर्ड उनके नाम हो जाता है तो वो लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस के बादशाह बन जाएंगे। वहां तक पहुंचना भी हर किसी के बस की बात नहीं है। देखना ये है कि इस आंकड़े तक पहुंचने में उन्हें और कितने दिन लगते हैं?
