Baiga जनजाति के लोग कौन? जो Republic Day 2025 पर राष्ट्रपति मुर्मू के खास मेहमान

26 जनवरी को देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां दिल्ली में भी जोरों शोरों से चल रही हैं। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर सेना के जवान परेड करेंगे। देशभर से लोग इसमें शामिल होने के लिए आएंगे।

लेकिन गणतंत्र दिवस समारोह के लिए दिल्ली से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खास मेहमान छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के बैगा परिवार होंगे। राष्ट्रपति ने इस जनजाति के परिवारों को गणतंत्र दिवस में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। बैगा जनजाति के लोग लोगों के बारे में जानिए।

द्रौपदी मुर्मू के साथ करेंगे डिनर

दिल्ली में गणतंत्र दिवस के जश्न में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में निमंत्रण गया है। तभी से इस जिले में खुशियों का माहौल है। यहां के आदिवासी परिवारों को यह न्यौता राष्ट्रपति भवन की तरफ से भेजा गया है। यह सभी परिवार गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ डिनर भी करेंगे। आपको बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू खुद भी एक आदिवासी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं।

बैगा जनजाति के बारे में

बैगा जनजाति को दिल्ली से निमंत्रण मिलने पर उन परिवारों के अलावा पूरे बैगा समुदाय में खुशी है। बैगा जनजाति कमजोर जनजातीय समूह से आती है। जहां पर जीवन जीने के लिए बेसिक चीजों का भी आभाव रहता है। यह जनजाति भारत के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड राज्यों में रहती है। मध्य प्रदेश के मंडला डिंडोरी और बालाघाट जिलों में बैगा लोगों की संख्या अधिक है। वहीं, छत्तीसगढ़ में कवर्धा और बिलासपुर जिलों में बैगा समुदाय के लोग रहते हैं।

फोटो क्रेडिट- मोहम्मद सलमान

भोपाल के ट्राइबल म्यूजियम में तमाम आदिवासियों के जीवन-यापन के तरीकों को आज भी सहेजकर रखा गया है। यह तस्वीर भी उसी म्यूजियम में बने बैगा घर की है। इस घर के अंदर पुराने जमाने में बैगा समुदाय के लोग कैसे जिंदगी जीते थे उसकी झलक देखने को मिलती है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]