मुख्य सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण से यातायात संकट
मुख्य सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण से यातायात संकट

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
सुकृत चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मधुपुर बाजार के उत्तरी चौराहे पर वाराणसी शक्तिनगर राजकीय राज्य मार्ग के दोनों तरफ सर्विस रोड पर ठेला व रेहड़ी के दुकानों द्वारा अतिक्रमण किये जाने से पैदल चलने वालोंब को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है साथ ही हाइवे के दोनों तरफ टेंम्पो चालकों द्वारा पार्किंग किये जाने से बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती हैं। पूर्व में भी कई बड़ी दुर्घटना हो चुकी है। बावजूद इसके टेंम्पो चालको में कोई सुधार नही हुआ। जब कोई दुर्घटना होती है तो प्रशासन कड़ाई करता है लेकिन कुछ दिन बाद फिर वही स्तिथि हो जाती है
