थाना पिपरी पुलिस द्वारा अवैध गांजा बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना पिपरी पुलिस द्वारा अवैध गांजा बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस द्वारा दिनांक 20.01.2025 को समय करीब 09.45 बजे पिपरी पुलिस को मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति धौकीनाला तिराहे पर सफेद झोला में गांजा लेकर किसी साधन का इंतजार कर रहा है। प्राप्त उक्त सूचना पर पिपरी पुलिस मौके पर पहुँच कर अभियुक्त राजेश पुत्र राजा मद्रासी निवासी मलिन बस्ती वार्ड नम्बर 01 तुर्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष के कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-20/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0- 103/2021 धारा 380, 411 भादवि थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
राजेश पुत्र राजा मद्रासी निवासी मलिन बस्ती वार्ड नम्बर 01 तुर्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 राजेश जी चौबे चौकी प्रभारी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
3. का0 प्रदीप कुमार चौकी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
