पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के मार्गदर्शन में मा0 मुख्यमंत्री महोदय उ0प्र0 का जनपद सोनभद्र में कार्यक्रम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया सकुशल सम्पन्न

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के मार्गदर्शन में मा0 मुख्यमंत्री महोदय उ0प्र0 का जनपद सोनभद्र में कार्यक्रम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया सकुशल सम्पन्न

आज दिनांक 16.01.2025 को मा0 मुख्यमंत्री महोदय उ0प्र0 के जनपद सोनभद्र आगमन पर श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्क रहकर चप्पे-चप्पे पर नजर रखने व सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए थे तथा स्वयं भी कार्यक्रम स्थल, बैरिकेटिंग, हेलीपैड, फ्लीट रूट, सेफ हाउस, मंच, जनसभा स्थल को चेक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के मार्गदर्शन व दिए गए दिशा-निर्देशों के फलस्वरूप पुलिस बल द्वारा सजगता व सतर्कता पूर्वक मुस्तैद रहकर चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री महोदय के कार्यक्रम को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया ।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय के कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्रमशः प्रशंसा पत्र व गुड एंट्री प्रदान की गयी हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]