प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो 25-26 जनवरी के दौरान भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो 25-26 जनवरी के दौरान भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। राष्ट्रपति प्रबोवो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।विदेश मंत्रालय की ओर से आज दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति प्रबोवो की आगामी राजकीय यात्रा नेताओं को द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगी।

अक्टूबर 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति के रूप में प्रबोवो सुबिआंतो की यह पहली भारत यात्रा होगी। साथ ही 75 वर्षों बाद एक बार फिर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे।

भारत और इंडोनेशिया सहस्राब्दियों से चले आ रहे मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध साझा करते हैं। एक व्यापक रणनीतिक भागीदार के रूप में इंडोनेशिया भारत की एक्ट ईस्ट नीति और भारत-प्रशांत के हमारे दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]