पुलिस सैलरी पैकेज के तहत सेवारत पुलिसकर्मियों के सेवा के दौरान मृत्यु पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा पुलिसकर्मियों के परिजनों को प्रदान की जा रही है बीमा राशि-
पुलिस सैलरी पैकेज के तहत सेवारत पुलिसकर्मियों के सेवा के दौरान मृत्यु पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा पुलिसकर्मियों के परिजनों को प्रदान की जा रही है बीमा राशि-
श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद सोनभद्र के 02 मृतक पुलिसकर्मियों की आश्रिता धर्मपत्नियों को बैंक द्वारा प्रदत्त चेक प्रदान किया गया*
पुलिस सैलरी पैकेज अनुबंध के तहत सेवारत पुलिसकर्मियों के सेवा के दौरान मृत्यु पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा प्रदत्त चेक आज दिनांक-09.01.2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद सोनभद्र के थाना विण्ढमगंज पर नियुक्त उप निरीक्षक उमेश राय की सड़क दुर्घटना में आसमयिक दुखद मृत्यु पर आश्रिता धर्मपत्नी को बैंक द्वारा 75 लाख रुपए का चेक व थाना शक्तिनगर पर नियुक्त उप निरीक्षक संजय सिंह की ह्रदय गति रुकने से आसमयिक दुखद मृत्यु पर आश्रिता धर्मपत्नी को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा 20 लाख रुपए का चेक प्रदान कर सांत्वना दी गई।